Lokayukta Action : 30000 रुपये की रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार

Lokayukta Action : 30000 रुपये की रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार

Sagar Lokayukta Police Action : आज एक बार फिर रिश्वत लेते हुए शासकीय कर्मचारी गिरफ्तार हुआ है, सागर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छतरपुर नगर पालिका में पदस्थ सब इंजीनियर को 30,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के ग्राम पिपट में रहने वाले उमेश चौरसिया ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने नगर पालिका छतरपुर की लोकनिर्माण शाखा में पदस्थ उप यंत्री बाबूराम चौरसिया पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाये थे।

मकानों की परमिशन देने मांगी रिश्वत 

आवेदक ने बताया कि उसने ग्राहकों के मकान निर्माण की परमिशन मांगी थी जिसके बदले उप यंत्री बाबूराम चौरसिया ने 30,000/- रुपये की रिश्वत की मांग की है, शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर इसकी पुष्टि कराई गई और शिकायत सही पाए जाने और पुख्ता सबूत सामने आने के बाद रिश्वतखोर सब इंजीनियर को तराप करने की योजना बनाई गई।

30,000/- रुपये की रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार 

आवेदक उमेश चौरसिया ने उप यंत्री बाबूराम चौरसिया से बात की तो उन्होंने रिश्वत लेकर कार्यालय में आने के लिए कहा, तय समय पर लोकायुक्त पुलिस की टीम आवेदक के साथ रिश्वत की राशि लेकर छतरपुर नगर पालिका कार्यालय पहुँच गई  और फिर जैसे ही आवेदक उमेश चौरसिया ने रिश्वत की राशि 30,000/- रुपये उप यंत्री बाबूराम चौरसिया को दी इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews