कोविड सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

कोविड सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

छतरपुर/संजय अवस्थी

छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 176 के तहत महोबा रोड स्थित कोविड केयर सेंटर शासकीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास में 29 जुलाई को आत्महत्या करने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज मोहम्मद समीर की मृत्यु के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जिला दण्डाधिकारी सिंह ने अपर कलेक्टर प्रेम चौहान को मजिस्ट्रियल जांच के लिए नियुक्त कर एक माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को सुबह 6 बजे के लगभग बसारी दरवाजा निवासी 35 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज मोहम्मद समीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विगत 23 जुलाई को मरीज का सैंपल लिया गया था और 26 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 26 जुलाई की रात्रि 8.30 बजे कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद आत्महत्या का कारण साफ होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews