मुस्कान अभियान : छतरपुर पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के पास से दस्तयाब की नाबालिग युवती, इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुस्कान अभियान : छतरपुर पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के पास से दस्तयाब की नाबालिग युवती, इनामी आरोपी  गिरफ्तार

छतरपुर, संजय अवस्थी| छतरपुर (Chhatarpur) के पिपट थाने से 22 अक्टूबर 2020 को लापता हुई नाबालिग युवती को पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर (Pakistan Border) के वैसरा गांव से दस्तयाब कर लिया है| यह लापता युवती (Missing Girl) जम्मू (Jammu) जिले के बेसरा गांव में मिली है, जो पाकिस्तान से महज 3 किलोमीटर दूर है| गांव का ही रहने वाला युवक विनोद अहिरवार युवती को बहला फुसलाकर ले गया था|

युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पिपट थाने में की थी,  पुलिस ने प्रदेश में चल रही मुस्कान अभियान के तहत लापता बच्चियों को खोजने का काम शुरू किया है| इसी के चलते साइबर सेल की मदद से यूवती को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया गया है| वहीं युवक विनोद को हिरासत में लिया गया है और युवती के बयान लेकर पुलिस आगे कार्यवाही करेगी| बहरहाल युवती के मिल जाने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews