छतरपुर- कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर चले पुलिस के डंडे, मुर्गा बनाया

छतरपुर- कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर चले पुलिस के डंडे, मुर्गा बनाया

छतरपुर, संजय अवस्थी। कोरोना कर्फ्यू को लेकर प्रशासन बेहद सख्त दिख रहा है। शुक्रवार को छत्रसाल चौक पर उस समय अलग नजारा देखने को मिला जब कोरोना कर्फ्यू के दौरान कई युवा अनावश्यक रूप से घूमते मिले। इस दौरान खुद एसपी सचिन शर्मा गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने लाठी से कई युवाओं की पिटाई कर दी। इसी के साथ उन्हें मुर्गा भी बनाया गया।

दमोह उपचुनाव : वीडी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से कह रहा है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें और प्रोटोकॉल का पालन करेंं। लेकिन अब भी कई लोग बेवजह बाहर घूम रहे हैं। इसे लेकर अब पुलिस सख्त हो गई है। शुक्रवार को पुलिस ने सड़कों पर ऐसे लोगों को रोककर न सिर्फ उनपर लाठियां चलाई, बल्कि उन्हें सरेआम मुर्गा भी बनाया गया। लाठी चलाने के लिए यहां महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। जो भी व्यक्ति कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करता दिखाई दिया, उनपर पुलिस के डंडे चले। साथ ही मुर्गा बनने की सजा भी दी गई। इस कार्रवाई को देखकर लग रहा है कि पुलिस अब नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के मूड में आ गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews