छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान मचा हड़कंप, साधु ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास

जनसुनवाई में साधु ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि साधु कई बार अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास गया था।
Chhatarpur News

Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जनसुनवाई में साधु ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तभी वहीं मौजूद अधिकारीयों ने साधु को पड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, साधु को मीडिया से दूर रखा गया है। साथ ही किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

साधु ने डाला पेट्रोल

बता दें कि आज जिले में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, तभी अचानक साधु ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। हालांकि, वह इस इरादे में कामयाब नहीं हो पाया क्योंकि वहां पर मौजूद अधिकारीयों ने तुरंत ही हालात पर काबू पा लिया।

कलेक्टर ने दी ये जानकारी

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा कि साधु की समस्या का समाधान किया जाएगा और किसी भी नागरिक की शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि साधु कई बार अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास गया था, लेकिन समाधान न होने की वजह से उसने यह कदम उठाया।

[dgv_vimeo_video id=”1026436445″]

छतरपुर, सौरभ शुक्ला

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews