मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ जटाशंकर धाम, वीडियो में देखिए मनमोहक दृश्य

मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ जटाशंकर धाम, वीडियो में देखिए मनमोहक दृश्य

छतरपुर/ संजय अवस्थी|जिले में सुबह से हुई तेज बारिश के बाद प्रसिद्ध जटाशंकर धाम की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ गई है, ऊपर से बहने वाली जल की धारा इतनी तेज हो गई है कि पूरे जटाशंकर धाम में हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

ऐसा लगता है जैसे जटाशंकर धाम में कोई जल का विशाल झरना बह रहा हो,  इस दुर्लभ नजारे ने जटाशंकर धाम की सुंदरता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि भगवान शिव के दर्शन करने हजारो की तादाद में श्रद्धालु हर साल जटाशंकर धाम पहुंचते है और यंहा के पवित्र कुंड में स्नान कर अपनी मनोकामनाएं मांगते है।

बता दें कि जटाशंकर धाम मंदिर पर तीन छोटे-छोटे जल कुंड हैं, जिनका पानी कभी खत्म नहीं होता है। खास बात यह है कि इन कुंडों के पानी का तापमान हमेशा मौसम के विपरीत होता है। ठंड में इसका पानी गर्म होता है तो वहीं गर्मी में जल ठंडा होता है। इन कुंडों का पानी कभी खराब भी नहीं होता। लोगों का मानना है कि यहां के पानी में स्नान करने से कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं। यही कारण है कि जो भी श्रद्धालु यहां आता है, वह कुंड के पानी से स्नान जरूर करता है। लोग यहां के जल को अपने साथ घर भी ले जाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews