छतरपुर में बहनों ने साइबर सेल की टीम को बांधी राखी, SP अमित सांघी ने दिया उपहार

छतरपुर में बहनों ने साइबर सेल की टीम को बांधी राखी, SP अमित सांघी ने दिया उपहार

Chhatarpur News : छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने आज बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार का उपहार दिया है। दरअसल, एसपी को लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायत मिल रही थी। जिसपर उन्होंने सायबर सेल को निर्देश दिया था कि सभी गुम मोबाइलों के लोकेशन को ट्रेस किया जाए। जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल उनि सिद्धार्थ शर्मा व साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न कम्पनियों के 151 मोबाइल को ट्रेस कर बरामद कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”858937755″]

मोबाइल की कीमत लगभग 29 लाख रुपये

सायबर सेल की टीम के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल की कीमत लगभग 29 लाख रुपये है। जिसमें आईफोन, ओप्पो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, इनफिनिक्स आदि कंपनियों के है। रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर SP ने पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाईन में मोबाइल मालिकों को सौंपा गया। बता दें कि मोबाइल शिक्षक, दुकानदार, ट्रैक्टर ड्राइवर, छात्र-छात्राओं, बैंक शाखा प्रबंधक, इंजीनियर, रेलवे लोको पायलट, सरकारी डॉक्टर, मजदूर, गृहणी और किसान आदि के थे।

[dgv_vimeo_video id=”858938156″]

SP अमित सांघी ने दिया उपहार

बता दें कि मोबाइलों को मध्यप्रदेश, दिल्ली, बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के विभिन्न जिलों से ट्रेस किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा वहां जाकर बरामद किया गया। मोबाइल वापस सौंपने के क्रम में बहनों ने एसपी और साइबर सेल की टीम को राखी बांधी और हमेशा ऐसे ही उनकी सुरक्षा का वचन मांगा। जिसके बदले में एसपी ने उन्हें खो गए मोबाइल उन्हें उपहार के रुप में भेंट किया।

[dgv_vimeo_video id=”858938420″]

खुशी का ठिकाना नहीं- छात्रा

इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि यह मोबाइल मध्य प्रदेश शासन की योजना के तहत मिला था, जिससे वह ऑनलाइन पढ़ाई करती थी जो गुम हो गया था। फोन वापस मिलने से वह फिर से ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएगी। वहीं, एक गरीब मजदूर ने बताया कि पाई-पाई जोड़ कर उन्होंने यह मोबाइल खरीदा था जो कि गुम हो गया था। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से दूसरा मोबाइल भी खरीद नहीं पाया था। इसके लिए वो एसपी का सदैव आभारी रहेगा जबकि एक आवेदिका ने बताया कि उसे यह मोबाइल उसके भाई ने किश्तो पर खरीद कर रक्षाबंधन के अवसर के पर भेंट दिया था। जिसके पुन: वापस मिलने से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”858938948″]

लोगों ने दिया धन्यवाद

वहीं, इस कार्य में उ.नि. सिद्धार्थ शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्र. आर. किशोर कुमार रैकवार, प्र.आर. संदीप सिंह तोमर, आर. धर्मराज पटेल, आर. राहुल भदौरिया, आर. विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी मोबाइल फोन के मालिकों ने फोन वापस मिलने की खुशी में पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम को धन्यवाद दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”858939467″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews