छतरपुर- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत

up road accident

छतरपुर, संजय अवस्थी। एक भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है और 1 बच्ची घायल बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

खजुराहो में शुरू होगी फ्लाईंग ट्रेनिंग अकेडमी, देश-विदेश के कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण

घटना बक्सवाहा थाना क्षेत्र की शाहगढ़ के पास की है जहां पर ग्राम बमनोरा से अपनी रिश्तेदारी में बाइक से दंपत्ति सागर जा रहे थे। तभी शेख सेमरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही पति पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसे में बच्ची घायल बताई जा रही है। मौके पर बक्सवाहा थाना पुलिस ने पहुंच गई है और सब के पीएम कराए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक जप्त कर लिया, वहीं बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews