Crime : युवक से तंग आकर युवती ने उठाया खौफनाक कदम, पिता को गोली मारने की धमकी

Crime : युवक से तंग आकर युवती ने उठाया खौफनाक कदम, पिता को गोली मारने की धमकी

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर (Chhatarpur) मे एक युवती ने युवक की छेडछाड से तंग आकर खुदकुशी (Suicide) कर ली ।घटना लवकुशनगर थाने के मड़वा गांव है ,जहां शुक्रवार को एक युवती ने गांव के जीतेंद्र शर्मा की छेडछाड से परेशान होकर उसने कुएं मे कूदकर जान दे दी ।

मृतक युवती के परिजनो का आरोप है कि गांव का जीतेंद्र शर्मा लगाकर उनकी बेटी को परेशान करता था ,उससे मिलने का दबाब बनाता था ,जिसकी शिकायत उन्होंने युवक के परिजनो से कई बार की ,लेकिन फिर भी युवक नही माना । घटना की सुबह फिर युवक ने मृतिका को फोन (Phone) लगाकर उससे धमकाया ,तो मृतिका के पिता ने युवक के घर जाकर शिकायत की , तो यह युवक मृतिका के पिता को धमकाते  (Threaten) हुये उन्हे गोली मारने की धमकी देने लगा ,लेकिन मृतिका के परिजनो ने बदनामी के डर से इसकी शिकायत थाने मे नही की ।

इसके बाद वह अपने कामों मे लग गये ,इसके दोपहर मे युवती ने खेत के बने कुएं मे कूदकर जान दे दी ।पुलिस ने मृतिका के परिजनो की शिकायत पर मर्ग  कायम कर अपनी जांच शुरु कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews