उमा भारती : शराबबंदी अभियान रोकने मुझ पर क्या दबाब आएगा, मैं मध्य प्रदेश सरकार में थोड़े ही हूँ

उमा भारती : शराबबंदी अभियान रोकने मुझ पर क्या दबाब आएगा, मैं मध्य प्रदेश सरकार में थोड़े ही हूँ

छतरपुर, संजय अवस्थी। बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती अचानक अल्प समय के लिये छतरपुर पहुंची, मीडिया से बात करते हुये उन्होने कहा कि वह शराब बंदी के अभियान से पीछे नही हटी है, जनवरी में वह इस अभियान की शुरुआत करेगी, तब तक अभियान से जुडे लोग यह प्रयास करेगे कि वह इसमे क्या कर सकते है, वही उन्होने कहा कि उनके शिवराज सरकार से सौहार्दपूर्ण संबंध है।

Amitabh Bachchan Birthday : जब दिखी बिग बी की झलक, फैन्स ने लगाए “अमिताभ बच्चन की जय” के नारे

उमा भारती ने कहा कि शिवराज भी चाहते है की शराबबंदी हो, वही उन्होने यूपी के लखीमपुरखीरी मे हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया ,उन्होने कहा सीएम योगी ने साफ कहा कि इस घटना में जो लिप्त होगा उसे छोडा नही जायेगा, लेकिन वह किसी के दबाब पर किसी पर कारवाई भी नही करेगे, वही विपक्ष द्वारा केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग पर बोली कि वह केन्द्रीय मंत्री है  इस पर वह कुछ नही बोलना चाहती।

[dgv_vimeo_video id=”629126896″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews