
छतरपुर/संजय अवस्थी| लग्जरी कार से अफसरों को आते जाते अक्सर देखा होगा लेकिन कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ जब बाइक पर सवार होकर काम का निरीक्षण करने पहुंचे तो लोग अचरज में पड़ गए| तस्वीरे बक्स्वाहा के निपानिया गांव की है जंहा ग्राम में चल रहे मनरेगा के कामो का निरीक्षण करने कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और जिला सीईओ हिमांशु चंद्र बाइक पर सवार होकर पहुचे|
दरअसल बक्स्वाहा के निपानिया गांव तक कोई पहुँच मार्ग नही है जिससे बाइक पर सवार होकर ही कलेक्टर सीईओ के साथ गाँव पहुँच गए और मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण किया साथ ही ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी तो वही मुख्य सड़क को ग्राम से जोड़ने के भी आदेश दिए है | वही आला अधिकारियों के इस तरह बाइक पर सवार होकर निरीक्षण करने की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

