
छतरपुर, संजय अवस्थी। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। महाराजपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की जहां से भारी संख्या में कट्टे बनाने की मशीन सहित कई आधे बने कट्टे व कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही 2 आरोपियों मनोज चौरसिया और नंदराम उर्फ मामू विश्वकर्मा को गिरफ्तार भी किया गया है।आरोपी मनोज छतरपुर के गढ़ीमलहरा तो वही नन्दराम यूपी के महोबा जिले के दिशापुर का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि आरोपी यूपी सहित अन्य प्रदेशों में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे और इस मामले में पूछताछ जारी है।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

