केरोसिन लेकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला, पुलिस को दी आत्महत्या की धमकी

केरोसिन लेकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला, पुलिस को दी आत्महत्या की धमकी

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर के एसपी ऑफिस (SP Office) में उस समय हडकंम्प की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक महिला ग्रामीणों के साथ अपने ऊपर केरोसिन (Kerosene) का तेल डालकर पहुंच गई। और अपने ऊपर आग लगाने की धमकी देने लगी, महिला द्वारा आत्मदाह की धमकी देने की सूचना पर भारी पुलिस बल एस पी ऑफिस पहुंच गया और महिला को समझाने लगा , जिसके बाद महिला को शांत कर हालत पर काबू किया गया ।

यह भी पढ़ें….Bhind News : खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध उत्खनन के 20 वाहनों को किया जब्त

जानकारी के मुताबिक, महिला का आरोप है कि उसके बेटे शनि सिंह चंदेल पर किसी ने जमीनी विवाद को लेकर हरिजन एक्ट (Harijan Act) का मामला थाने मे दर्ज करा दिया है। जिसके चलते उसके बेटे को पुलिस उठा ले गई। जिसकी शिकायत महिला अपने परिजनो और ढरारी गांव के ग्रामीणो के साथ एस पी शिकायत करने पहुंची थी। उसका आरोप है कि उसके बेटे और परिजनो को जमीन विवाद की वजह से झूठी शिकायत थाने मे होती है। और जिसकी वजह से पूरा परिवार परेशान है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। वही महिला का कहना है की अगर मेरी बात नहीं सुनी गई तो मेंएसपी ऑफिस में ही आत्महत्या कर लुंगी।

https://youtu.be/zN8C4U1puPA

वही महिला की बात सुनने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। बता दें की महिला ने यह कदम अपने बेटे को जेल से छुड़वाने के लिए उठाया। महिला के बेटे को हरिजन एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें….MP News : व्हीकल टैक्स पर मालिकों को मिलेगी 70 प्रतिशत तक छूट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews