Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Sukma Encounter

Sukma Encounter Broke Out: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह जिले के भेजी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम इलाके में यह मुठभेड़ हुई है जिसमें दो नक्सली मारे गए हैं। भारी मात्रा में इस जगह से हथियार बरामद करने की जानकारी भी सामने आ रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जवान अभी भी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Sukma Encounter में 2 नक्सली ढेर

खबरों के मुताबिक डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में जो 2 नक्सली मारे गए हैं। उनमें से एक एलओएस कमांडर है, जिस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। एसपी सुनील शर्मा की अगुवाई में इस ऑपरेशन को चलाया जा रहा था और बड़ी सूचना मिलने के बाद ही इसे शुरू किया गया था।

इसके पहले शनिवार को भी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। तेलंगाना के चरला थाना क्षेत्र के पुट्टापडू क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews