CG News: 21 माओवादियों ने डाले हथियार, बस्तर IG ने संविधान की प्रति सौंपकर किया स्वागत

कांकेर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 21 नक्सलियों ने पुलिस के सामने ह​थियार डाले हैं। सभी नक्सलियों का रेड कारपेट में स्वागत किया गया। बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। इस दौरान नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपकर उनका स्वागत किया है।
CG News: 21 माओवादियों ने डाले हथियार, बस्तर IG ने संविधान की प्रति सौंपकर किया स्वागत

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में लगातार नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में रोज कई नक्सली (Naxalites) हथियार डालते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया था। अब कांकेर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 21 नक्सलियों ने पुलिस के सामने ह​थियार डाले हैं। सभी नक्सलियों का रेड कारपेट में स्वागत किया गया।

बता दें कि बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। इस दौरान नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपकर उनका स्वागत किया है।

मंगलवार को नक्सली नेता ने किया सरेंडर

मंगलवार को एक माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया है। तेलंगाना DGP के सामने बंदी प्रकाश ने सरेंडर किया है। बंडी प्रकाश माओवादी पार्टी में स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य के रूप में लंबे समय से सक्रिय था। साथ ही बंदी प्रकाश पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews