भिलाई के युवक का कारनामा, Pushups में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, Indian Book of Records में नाम दर्ज

भिलाई के युवक का कारनामा, Pushups में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, Indian Book of Records में नाम दर्ज

भिलाई, डेस्क रिपोर्ट। पुशअप्स तो लगभग हर युवक आजकल करता है लेकिन भिलाई के एक युवक ने नया रिकार्ड ही बना डाला है। भिलाई (Bhilai) में रहने वाले युवक अमित सिंह ने नया कारनामा कर दिखाया है, जिसके कारण उनका नाम Indian Book of Records में दर्ज हो चुका है। उनकी इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार और पूरे भिलाई में खुशी की लहर है। दरअसल, अमित सिंह ने 1 मिनट में 84 पुशअप्स मारकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया, इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले अमित पहले भारतीय बन चुके हैं। अमित सिंह एक ऐसे होनहार खिलाड़ी हैं जिनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होनें आर्मरेसलिंग में गोल्ड मेडल के साथ ही ग्वालियर के मोस्ट पुशअप्स इन वन टाइम मैच में अमित ने 183 पुशअप्स मारकर रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़े… 68th National Film Awards 2022 : दादा भाई फाल्के अवार्ड से सम्मानित होंगी आशा पारेख

ओलंपिक मेडल लाना है सपना

अमित ने अपने कोशिशों और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है, उन्होनें इसके लिए कहीं से ट्रेनिंग भी नहीं है। अमित ने बताया वो बिना किसी के मदद से इस मुकाम तक पहुंचे है, लेकिन अमित आगे ओलंपिक का हिस्सा बनना चाहते हैं और गोल्ड मेडल जीत कर अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

क्या होता है पुशअप्स

पुशअप्स करना एक एक्सरसाइज होती है, जिसमें शरीर की सभी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। पुशअप्स करने से शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बनता है, साथ ही बॉडी टोन भी होती है, लेकिन पुशअप्स करना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। बता दें की हर व्यक्ति इसे आसानी से नहीं कर सकता है। साथ ही पुशअप्स एक्सरसाइज के सभी लाभ लेने के लिए इसे सही तरीके से करना भी बेहद जरूरी होता है। पुशअप्स को कई तरीकों से किया जा सकता है, अगर आप बिगीनर हैं, तो इसे सिंपल तरीके से कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews