CG VYAPAM: जून में होगी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 27 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

CG BSc Nursing Exam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट पर 1 जून 2026 से उपलब्ध कराए जाएंगे।
cg vyapam

अभ्यर्थिय़ों के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 (B.Sc. Nursing 2026) का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से 27 अप्रैल 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है। परीक्षा का आयोजन जून 2026 में राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।

​शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Physics, Chemistry, Biology और English) विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 45% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं। उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा सामान्यतः 35 वर्ष निर्धारित है।

​परीक्षा पैटर्न: परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शुल्क: आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। राज्य शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को, परीक्षा में शामिल होने पर, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 27 मार्च 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • ​त्रुटि सुधार (Correction Window): 28 से 30 अप्रैल 2026 तक
  • ​प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि: 1 जून 2026
  • ​परीक्षा की तिथि: 11 जून 2026 (गुरुवार)
  • ​परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

CG VYAPAM: कैसे करें आवेदन

  • ​व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • ​’Online Applications’ सेक्शन में जाकर B.Sc. Nursing Entrance Exam (BSCN26) के लिंक पर क्लिक करें।
  • ​यदि आपने पहले से प्रोफाइल नहीं बनाया है, तो नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • ​जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ​छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क माफ है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

Bsc nursing notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews