शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा पदोन्नति का लाभ, ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया, आदेश जारी

officer Promotion

Teacher Promotion : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करीब 8 साल बाद फिर प्राथमिक शालाओं में प्रधान पाठक पदस्थ होने जा रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 1212 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी की गई है।1 दिसंबर तक दावा आपत्ति के लिए आवेदन मंगाया है, ऐसे में अगले माह में कॉउंसिलिंग की प्रक्रिया के माध्यम से पोस्टिंग आर्डर जारी किया जा सकता है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1091 सहायक शिक्षक नियमित एवं 121 सहाययक शिक्षक (एल.बी.) टी एवं ई संवर्ग से सहायक शिक्षकों को प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति किया गया है। 24 नवम्बर 2022 को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयानुसार 1212 सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक प्राथमिक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए एवं पदांकन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पदोन्नति पश्चात प्राप्त अभ्यावेदनों के निराकरण उपरांत किये जाने का निर्णय लिया गया।

ये बनेंगे प्रधान पाठक, मिलेंगे ये हक

पदोन्नति संबंधी समस्त अभ्यादेवन कार्यालय के कक्ष क्रमांक 05 में प्राप्त किया जा सकेगा। पदोन्नति के बाद सभी स्कूलों को अब प्रधानपाठक मिल जाएंगे।प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर 1212 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की है। टी संवर्ग में 1091 प्रधान पाठक बनाए है, जिसमे नियमित संवर्ग से 1 और 1090 एल बी संवर्ग से हैं। वहीं ई संवर्ग में 121 प्रधान पाठक बने हैं। जिसमे नियमित संवर्ग से 46 और 75 एल बी संवर्ग से हैं। खास बात ये है कि प्रधान पाठकों के कक्ष में ही हेड गुरुजी की कुर्सी लगेगी और स्कूल का पूरा नियंत्रण उनके पास होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews