CG Board Exam 2024 : कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मार्च में होंगे बोर्ड एग्जाम, ये रहेंगे नियम, देखें सब्‍जेक्‍ट वाइस टाइमटेबल

jac Board Exam

CG Board Exam 2024 : छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छग माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी।इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से शुरू होंगी।

CGBSE Board Exams- 10वीं/12वीं की परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी टाईम टेबल के अनुसार,  12वीं की परीक्षा 01 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक होगी, जबकि हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से 21 मार्च तक होंगी। इसी प्रकार शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से 12 मार्च तक होंगी। यह सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे ली जाएंगी। विस्तृत समय-सारणी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in/ पर उपलब्ध है।

बता दे कि इस बार दसवीं में 3,47,000 अभ्‍यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 12वीं में 2,62,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म भरे हैं।इससे पहले 2023 में दसवीं की परीक्षा 2 मार्च 2023 से शुरू होकर 24 मार्च 2023 तक चली थी. वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च 2023 से शुरू होकर 31 मार्च 2023 को संपन्न हुई थी। इस बार भी परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews