CG Vyapam: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, एमएससी नर्सिंग समेत विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन जारी, जल्द करें अप्लाई, मई में होंगे एग्जाम

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर पीपीएचटी, नर्सिंग और पीईटी समेत कई प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ध्यान रहे अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2026 की विभिन्न प्रवेश ( पीपीएचटी, नर्सिंग, पीईटी, एमसीए) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। ये प्रवेश परीक्षाएं मई में आयोजित की जाएगी।

ध्यान रहे आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में vyapam.cgstate.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को पहले अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद वे संबंधित परीक्षा का चयन कर फॉर्म भर पाएंगे। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए शासन के निर्देशानुसार आवेदन शुल्क में छूट का प्रावधान भी प्रभावी है। आइए जानते हैं कब होगी कौन-सी परीक्षा, कब से कब तक चलेगी आवेदन की प्रक्रिया…

एमएससी नर्सिंग, कृषि व पशुधन विभाग की प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक आवेदन

  • शैक्षणिक सत्र 2026 एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवार 27 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तक छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 28 से 30 मार्च तक किए जा सकेंगे। यह परीक्षा बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 14 मई 2026 को सुबह 10:00 से 12:15 बजे के बीच किया जाएगा।
  • कृषि और पशुधन विभाग के कई कोर्स जैसे बीई/बीटेक, बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग), बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी), बीटेक (डेयरी प्रौद्योगिकी), डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा की पढ़ाई के लिए आयोजित पशु चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (पेट इंट्रेस एग्जाम) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 27 मार्च 2026 है। राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र होंगे।
  • अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा । छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं उनका परीक्षा शुल्क व्यापन द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर भी अपडेट

  • मास्टर ऑफ़ कम्प्यूटर एप्लीकेशन में दाखिला के लिए आयोजित प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा (Pre-MCA 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 7 मई 2026 को संभावित है।
  • ​पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN26) के लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की संभावित तिथि 21 मई 2026 रखी गई है।
  • ​पीईटी (CG PET 2026)  इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी 28 से 30 मार्च तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। इसकी संभावित परीक्षा तिथि 14 मई 2026 है।
  • ​पीपीएचटी (CG PPHT 2026)  फार्मेसी (B.Pharma/D.Pharma) के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अभ्यर्थी 6 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए 7 से 9 अप्रैल का समय दिया गया है। परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जा सकती है। परीक्षा के जरिए बीई व बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक फूड टेक्नोलाॅजी, बीटेक डेयरी टेक्नोलाॅजी और डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलाॅजी में प्रवेश दिए जाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews