CG Weather : चक्रीय चक्रवाती घेरे-द्रोणिका का असर, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवा, जानें विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

CG Weather Update Today :  नौतपे के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई और अगले 24 घंटे में भी कई जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार है। छग मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक-दो दिनों तक शाम को आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के संकेत है।अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।  अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के एक से दो स्थानों में हल्की वर्षा होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वही एक से दो स्थानों में वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने के आसार है। रायपुर और बस्तर संभाग के एक दो स्थानों में बारिश के आसार हैं।रायपुर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।जबकि पेंड्रा में सुबह से ही आंधी और बारिश जैसा माहौल बना हुआ है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मुताबिक, वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय है। एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान के चक्रीय चक्रवाती घेरे से उत्तरपूर्व मध्यप्रदेश तक विस्तारित है।एक अन्य चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना और उसके आसपास बना हुआ है, जो कि समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तारित है। इसके अलावा एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिणपूर्व मध्यप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु पर बना हुआ है। इन वेदर सिस्टमों के कारण अरब सागर से नमी आ रही है और मौसम बदला हुआ है।

जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा धमतरी में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में 40.2 डिग्री, रायगढ़ में 42.1, महासमुंद में 41.7, दंतेवाड़ा में 41.4, बीजापुर में 41.3 और राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews