CG Weather : बढ़ी मानसून की सक्रियता, पांच सिस्टम सक्रिय, गरज चमक के साथ 17 जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, वज्रपात की चेतावनी, जानें IMD पूर्वानुमान

imd rainfall weather

CG Weather, Today CG Weather, IMD CG WEather : छत्तीसगढ़ में को फिर से मानसून सक्रिय हो गया मानसून सक्रिय होने के साथ ही पूरे 10 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश की गति देखने को मिलेगी। वहीं गरज चमक के साथ आज वज्रपात क पूर्वानुमान जारी किया गया। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं तापमान में 2 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।

उमस से परेशान छत्तीसगढ़ वासियों को बारिश ने बड़ी राहत दी है ।राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर के बाद बारिश देर रात तक होती रही है ।वहीं कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इन क्षेत्रों में अलर्ट

क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। उसमें जसपुर, कबीरधाम के अलावा कोरबा, सरगुजा, पेंड्रा, रायगढ़, मुंगेली जैसे स्थान शामिल है। इसके अलावा बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बलरामपुर, कोरिया, कोंडागांव, बस्तर और सुकमा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता सहित सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर देखने को मिलेगा। 17 जिलों में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की गई है।  बालोद, बलोदा बाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, सहित धमतरी, दुर्ग, दरियाबाद, जांजगीर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुद्र, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम प्रणाली

  • मौसम प्रणाली की बात करें तो मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, अलीगढ़, उरई सिटी होते हुए दक्षिण पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है।
  • इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रवात घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर तैयार हुआ है।
  • साथ ही उड़ीसा गंगा और पश्चिम बंगाल के तट पर औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती दबाव निर्मित हुआ है। इसके दक्षिण की तरफ झुकने की चेतावनी जारी की गई है।
  • इसके अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए एक रेखा पश्चिम उत्तर पश्चिम की तरफ आगे बढ़ रही है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews