CG Weather: नदी-नाले उफान पर, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

IMD weather update

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 10 जुलाई रविवार को बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा व नारायणपुर समेत एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वही अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। वही एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. लाखों पेंशनरों के लिए खुशखबरी, प्रस्ताव को मंजूरी, पेंशन-फैमिली पेंशन में मिलेगा बड़ा लाभ

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, आज 10 जुलाई रविवार को बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा में अति भारी वर्षा होने और बिजली गिरने की आशंका जताई है।वही धमतरी, राजनांदगांव जिले में भी भारी वर्षा के आसार बने हुए है। प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होगी। रविवार को बस्तर संभाग के पांच जिलों बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा व नारायणपुर में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अति भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने काी संभावना है। कोंडागांव व कांकेर में मध्यम से लेकर एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. हाई कोर्ट का अहम फैसला, कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, जल्द मिलेगा बड़ा लाभ

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update ) के अनुसार, मानसून द्रोणिका अनूपपुर, सीकर, ग्वालियर, सतना, पेंड्रा रोड, निम्न दाब का केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र ओडिशा और उसके आसपास स्थित है।इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण अभी वर्षा जारी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews