CG Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की आशंका

CG Weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  छत्तीसगढ़ में मानसून को दस्तक दिए हुए 1 हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अबतक प्रदेश में अच्छी बारिश का इंतजार है।1 जून 2022 से 27 जून तक के आंकडे देखे तो राज्य में सिर्फ 113.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है जो सामान्य से कम है। जुलाई में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार है।  छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 28 जून मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों में भारी बारिश होने के आसार है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: द्रोणिका का असर, इन जिलों में बा‍रिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण- पश्चिम राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण प्रदेश में तेज वर्षा हो सकती है।  आज मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।  वही एक दो दिन में मानसून की सक्रियता बढने के आसार है।
सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, द्रोणिका के असर से आज 28 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ बौछारों के पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने के भी आसार हैं। बिलासपुर में भी इसका असर होगा। राज्य के 28 जिलों में से केवल 5 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, बाकी सभी 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है

अबतक का जिलेवार बारिश का रिकार्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जून से अब तक (27 जून) सरगुजा में 71.1 मिमी, सूरजपुर में 94.8 मिमी, जशपुर में 61.0 मिमी, कोरिया में 107.4 मिमी, रायपुर में 69.4 मिमी, बलौदाबाजार में 121.1 मिमी, गरियाबंद में 137.8 मिमी, महासमुंद में 93.7 मिमी, धमतरी में 102.2 मिमी, बिलासपुर में 114.9 मिमी, मुंगेली में 173.3 मिमी, रायगढ़ में 127.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 170.2 मिमी, कोरबा में 148.7 मिमी, दुर्ग में 75.8 मिमी, कबीरधाम में 116.1 मिमी, राजनांदगांव में 113.0 मिमी, बालोद में 155.7 मिमी, बेमेतरा में 99.3 मिमी, बस्तर में 121.9 मिमी, कोण्डागांव में 90.4 मिमी, कांकेर में 88.4 मिमी, नारायणपुर में 99.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 103.5 मिमी, सुकमा में 109.0 मिमी और बीजापुर में 147.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews