CG Weather : अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, ठंड में होगा इजाफा, जानें पूर्वानुमान

mp weather

CG Weather Today : दिसंबर से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा। छग मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो 24 नवंबर तक तापमान में बादलों की आवाजाही के कारण थोड़ी बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड से राहत मिलेगी। बस्तर संभाग में आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर शुष्क और ठंडी हवा रही है । जबकि मध्य स्तर पर नमी युक्त हवा का आगमन हो रहा है, इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है तथा न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। बस्तर संभाग में आकाश आंशिक रूप से बादल छाये रहने सकता है । कृषि मौसम वेधशाला में दर्ज आंकड़ो के अनुसार आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ डिप्रेशन अब एक गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट की ओर आगे बढ़ेगा और कुछ और कमजोर हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में थोड़ा वृद्धि होने की संभावना है। चुंकी सामान्यतः शीत लहर दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी में आता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews