CG Weather : मौसम ने बदली करवट, बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ी गर्मी से लोग परेशान

CG Weather : मौसम ने बदली करवट, बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ी गर्मी से लोग परेशान

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को मौसम विभाग (CG Weather) ने जो सम्भावना जताई थी उसके उलट आज छत्तीसगढ़ के मौसम (IMD CG Weather) ने करवट बदली है। बारिश की संभावनाओं की विपरीत आज मौसम खुल गया और सुबह से ही तेज धूप खिल गई। बारिश में अचानक लगे ब्रेक और बढ़ी गर्मी लोगों को सताने लगी।

मौसम विभाग (cg weather report) ने बुधवार को पूर्वानुमान जताया था कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 48 घंटों के अंदर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की सम्भावना है , जिसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।  लेकिन आज गुरुवार को बिलकुल इसके विपरीत हुआ।

ये भी पढ़ें – भोपाल : हैदराबाद से भोपाल होकर आगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप

सुबह से ही छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ दिखाई देने लगा। रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य शहरों में सूर्यदेव बादलों से बाहर आये और तीखी किरणों से लोगों को बेहाल करने लगे।  बारिश के मौसम के बीच अचानक खिली तेज धूप के कारण बढ़ी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।

ये भी पढ़ें – लव जिहाद पर संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर का बड़ा बयान, गरबा आयोजकों को दी ये चेतावनी

हालाँकि छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाब का क्षेत्र बन रहा है जिससे कुछ जगह हलकी से मध्यम बारिश होगी।  मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सीधी, अंबिकापुर, झारसुगड़ा, बालासोर और उसके  बाद पूर्व – दक्षिण – पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी में बड़ा उछाल, देखें सराफा बाजार का हाल

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानोंपर हलकी बारिश, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की भी सम्भावना जताई है। इधर बारिश के बीच अचानक तेज गर्मी ने उमस बढ़ा दी है जिसे लोग बेहाल हैं और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews