CG Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश की संभावना, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

mp weather

CG Weather Update Today : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कांकेर में 30 मिमी बारिश, बालोद में 10 मिमी वर्षा और बिलासपुर में बूंदाबांदी हुई। अन्य कई जगहों पर हल्के बादल रहे। गुरूवार से एक बार फिर राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज बुधवार 14 दिसंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 15 दिसंबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में वृद्धि होगी।

छग मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो आज 14 दिसंबर के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और कई इलाकों में घने कोहरे के साथ रात के तापमान में गिरावट आएगी।वातावरण में नमी की मात्रा 48 फीसदी रहने व 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा और ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि आज बुधवार से मौसम थोड़ा खुलेगा । गुरुवार 15 दिसंबर से फिर मौसम के मिजाज में बदलाव होगा और ठंड में बढ़ोतरी शुरू होगी। कई इलाकों में घना कोहरा भी नजर आएगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी।आने वाले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

बस्तर में बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम के मुताबिक,  आने वाले कुछ दिनों तक यह स्थिति रहेगी। प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जब तक समुद्र से नमी आती रहेगी, तब तक रात के तापमान में वृद्धि रहेगी। बस्तर सहित एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

15-16 को ऐसा रहेगा मौसम

छग मौसम विभाग ( CG Weather Forecast) के अनुसार, गुरूवार 15 दिसंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के साथ 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।वही 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।तापमान में गिरावट आएगी और बादल छा सकते है। वातावरण में नमी की मात्रा 50% रहने व 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews