Hindi News

CG Weather: 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने चमकने का भी अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
CG Weather: 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने चमकने का भी अलर्ट

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 1 जुलाई शुक्रवार से प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का दौर जारी होने वाला है।  छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 29 जून बुधवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में भारी वर्षा और बिलासपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 29 जून को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।  कुछ क्षेत्रों में बिजली गिर सकती है।

यह भी पढ़े.. पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, जुलाई में मिलेगा पेंशन में बड़ा लाभ, जारी हुए ये निर्देश

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे दक्षिण तटीय ओडिशा तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश भर में बुधवार को कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार है। आज बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वही एक दो दिन बाद तेज मानसूनी बारिश के आसार है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वही सूरजपुर में 6 सेमी, ओरछा 5 सेमी, दुर्ग-उतूर-प्रतापपुर में 3 सेमी, नारायणपुर-भानुप्रतापपुर-धमधा में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।वही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।शुक्रवार के बाद मानसून के एक्टिव होते ही जुलाई में झमाझम बारिश के आसार है।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 10 शासकीय कर्मचारी निलंबित, 3 की सेवा समाप्त, 9 को शोकॉज नोटिस

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 116.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 28 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में सर्वाधिक 205.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 60.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

28 जून तक का जिलेवार बारिश का रिकार्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 73.6 मिमी, सूरजपुर में 107.6 मिमी, जशपुर में 61.0 मिमी, कोरिया में 107.4 मिमी, रायपुर में 69.5 मिमी, बलौदाबाजार में 122.4 मिमी, गरियाबंद में 137.8 मिमी, महासमुंद में 93.7 मिमी, धमतरी में 104.0 मिमी, बिलासपुर में 114.9 मिमी, मुंगेली में 173.3 मिमी, रायगढ़ में 128.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 170.2 मिमी, कोरबा में 148.7 मिमी, दुर्ग में 88.6 मिमी, कबीरधाम में 116.7 मिमी, राजनांदगांव में 115.6 मिमी, बालोद में 155.9 मिमी, बेमेतरा में 100.0 मिमी, बस्तर में 123.3 मिमी, कोण्डागांव में 101.0 मिमी, कांकेर में 99.6 मिमी, नारायणपुर में 122.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 106.4 मिमी, सुकमा में 109.5 मिमी और बीजापुर में 147.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews