CG Weather: नवंबर में फिर बदलेगा मौसम, उत्तरी हवाओं का दिखेगा प्रभाव, बढ़ेगी ठंड, जानें विभाग का पूर्वानुमान

mp weather update

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में नवंबर से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) का अनुमान है कि इस वर्ष अच्छी वर्षा के कारण ठंड भी अच्छी पड़ेगी। कोहरे और मावठे के भी आसार है।

यह भी पढ़े..नवंबर में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क

छग मौसम विभाग (CG weather forecast) के मुताबिक,  उत्तर पूर्वी हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अब ठंड बढ़ने की संभावना है। 1 नवंबर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार है। आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। बिलासपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर और हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फ गिरने की संभावना है, इसका प्रभाव उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में पड़ेगा और आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े..MP: यात्री कृपया ध्यान दें, अक्टूबर नवंबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 9 स्पेशल ट्रेनें, देखें रुट-शेड्यूल

मौसम विभाग (CG weather Update) के अनुसार, बिलासपुर से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो चुका है।आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। फिलहाल बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।अगले महीने बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड में और वृद्धि होगी। इसके साथ ही मौसम में बदलाव और बादलों के छाए रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews