CG Weather: 19 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते राज्य में गुलाबी ठंड के बीच कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है, लेकिन 19 अक्टूबर के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा । छग मौसम विभाग (CG Meteorological Department) की मानें तो छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का काउंट डाउन शुरू हो गया है लेकिन दिवाली तक प्रदेश कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े..Teacher Recruitment 2022: 13500 पदों पर निकली है शिक्षकों की भर्ती, 10 नवंबर से पहले करें Apply, जानें आयु-पात्रता और नियम

छग मौसम विभाग (CG weather forecast) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर, बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रह्मपुरी, बुलढाणा, दहानू है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, ऐसे में 18 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ और भाग से मानसून विदा हो जाएगा। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, जिसके  कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकती है।

छग मौसम विभाग (CG weather Update) के मुताबिक,  सोमवार और मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है।फिलहाल छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति कुछ दिनों और बनी रहेगी।  20-25 अक्टूबर या फिर अक्टूबर के आखिर सप्ताह में ठंड की दस्तक दे सकती है।19 अक्टूबर से आसमान बिल्कुल साफ नजर आएगा। बादलों के छंटते ही सर्दी दस्तक देगी। मानसून की विदाई पेंड्रा रोड से होने लगी है, 3 से 4 दिनों मे मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा।

यह भी पढ़े..PM Kisan: करोड़ों किसानों को आज मिलेगा तोहफा, PM जारी करेंगे 12वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000

बता दे किराज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1297.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 13 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2434.2 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 627.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1060.6 मिमी, बलरामपुर में 1096.6 मिमी, जशपुर में 1100.3 मिमी, कोरिया में 916.5 मिमी, रायपुर में 950.2 मिमी, बलौदाबाजार में 1197.7 मिमी, गरियाबंद में 1297.3 मिमी, महासमुंद में 1173.4 मिमी, धमतरी में 1354.4 मिमी, बिलासपुर में 1487.6 मिमी, मुंगेली में 1350.1 मिमी, रायगढ़ में 1242.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1397.2 मिमी, कोरबा में 1254.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1114.3 मिमी, दुर्ग में 1015.9 मिमी, कबीरधाम में 1176.0 मिमी, राजनांदगांव में 1255.9 मिमी, बालोद में 1331.9 मिमी, बेमेतरा में 739.3 मिमी, बस्तर में 1862.1 मिमी, कोण्डागांव में 1313.2 मिमी, कांकेर में 1595.6 मिमी, नारायणपुर में 1514.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1838.1 मिमी और सुकमा में 1620.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews