CGBSE: 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए 4 मई से भरे जाएंगे फॉर्म, पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन के लिए 14 मई तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दूसरी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथि भी जारी कर दी है। आइए जानते हैं डिटेल्स..
CG Board

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथि निर्धारित की गई है। छात्र सामान्य शुल्क के साथ 4 से 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए वे सभी छात्र आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हैं। इसके अलावा पूरक, अनुत्तीर्ण तथा उत्तीर्ण छात्र भी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 में प्रथम बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण अथवा पूरक रहे छात्र क्रेडिट योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार अपने अनुत्तीर्ण विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक नियमित छात्र अपने संबंधित विद्यालय के माध्यम से  आवेदन कर सकते हैं। वहीं  स्वाध्यायी/अवसर छात्र निर्धारित समन्वय संस्थाओं के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

CG Board: पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन/उत्तरपुस्तिका अवलोकन की अंतिम तिथि 14 मई

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं -12वीं की मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2026 को मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर घोषित किया जा चुका है। इस वर्ष 10वीं का पास प्रतिशत 77.15 प्रतिशत और 12वीं का 83.04 प्रतिशत रहा। परीक्षा में सम्मिलित छात्र मुख्य परीक्षा के पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ध्यान रहे परीक्षार्थी इन तीनों प्रक्रियाओं में से किसी एक, दो या सभी के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। परीक्षार्थी भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित शुल्क सहित जिला, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर के अग्रेषण संस्थानों में जमा कर सकते हैं अथवा स्वयं भी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews