शादी समारोह में शामिल होने आये BJP नेता की नक्सलियों ने चाकू मारकर हत्या की

murder in jabalpur

Naxalites killed BJP leader : लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने अपने एक्टिव होने के संकेत देना शुरू कर दिए हैं, नक्सलियों ने इसका सुबूत कल एक भाजपा नेता की हत्या कर दे दिया है, बीजापुर के एक शादी समारोह में शामिल होने आये भाजपा नेता तिरुपति कटला की नक्सलियों ने उस समय चाकू मारकर हत्या कर दी जब वो शादी समारोह अटेंड कर निकल रहे थे।

BJP नेता पर नक्सली अटैक 

जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ समिति संयोजक  तिरिपति कटला एक शादी में शामिल होने कल शुक्रवार को बीजापुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर तोयनार थाना क्षेत्र के गाँव में पहुंचे थे रात करीब नौ बजे जब से शादी समारोह में शामिल होकर वापस हो रहे थे तभी नक्सलियों कीएक टीम ग्रामीणों के रूप में अन्दर आई और उसने भाजपा नेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चाकू मारकर भाजपा नेता की हत्या 

नक्सलियों ने सुनियोजित तरीके से गर्दन और सीने पर वार किये और भाग गए, खून से लथपथ तिरुपति  वहीं गिर पड़े, ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर्स की टीम ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, बताया गया है कि तिरुपति कटला तोयनार गाँव के रहने वाले थे और इन दिनों बीजापुर में रह रहे थे।

आपको बात दें कि नक्सली इससे पहले भी भाजपा नेताओं को निशाना बना चुके है पूर्व मंत्री और बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागडा पर भी नक्सलियों ने हमला किया था लेकिन वे उसमें बच गए थे उन्होंने इस घटना के बाद कहा कि विधानसभा चुनाव में भी नक्सलियों ने डर का माहौल बनाने की कोशिश की थी और अब लोकसभा चुनाव से पहले फिर डर पैदा करने की कोशिश हो रही है लेकिन भाजपा सरकार डरने वाली नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews