छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बवाल; दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में झड़प, पुलिस का लाठीचार्ज

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और दोनों पक्षों को शांत करने के लिए समझाइश दी गई।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बवाल; दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में झड़प, पुलिस का लाठीचार्ज

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव और झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह घटना 21 सितंबर को हुई, जब एक समुदाय द्वारा मूर्ति स्थापना का प्रयास किया गया जिसरे पक्ष ने विरोध किया। इस विवाद ने स्थानीय क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मूर्ति स्थापना को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही मतभेद चल रहे थे। विवाद तब और बढ़ गया, जब एक पक्ष ने मूर्ति स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की से दूसरे पक्ष ने नियमों का उल्लंघन बताकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और दोनों पक्षों को शांत करने के लिए समझाइश दी गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

शांति बनाए रखने की अपील

स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। इस घटना ने नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले सामुदायिक सौहार्द पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews