छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे, ‘जनादेश परब’ में शामिल हुए जेपी नड्डा, कहा- नक्सलवाद को जड़ से करेंगे खत्म

छत्तीसगढ़ में भाजपा के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले में जनादेश परब का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
JP Nadda in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भाजपा के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले में जनादेश परब का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास के हितग्राहियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी रही।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो निरंतर सेवा और निरंतर विकास का संकल्प लेकर विष्णु देव साय की सरकार ने शानदार दो साल पूरे किए हैं, इस अवसर पर आपको बहुत-बहुत बधाई और बहुत बहुत धन्यवाद।

जेपी नड्डा ने कहा कि हम सभी को याद है कि बघेल सरकार में भ्रष्टाचार के आकंठ कारनामे थे, कुशासन था और जो वादे उन्होंने किए थे, वो उन्होंने पूरा नहीं किया था। साथ में तुष्टिकरण की नीति थी। सबसे बड़ी बात ये थी कि नक्सलवाद के साथ समझौतावाद था। आपने ऐसी भ्रष्ट और धोखा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंका और यहां कमल खिलाया इसलिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देता हूं।

छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल का रिपोर्ट कार्ड

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज आपके सामने विष्णु देव साय ने दो साल का रिपोर्ट कार्ड छत्तीसगढ़ की जनता के सामने रखा है। कभी हमने ऐसी सरकार देखी थी क्या? प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति को बदल डाला है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था, वो भी करके दिया है। ये हमारी ताकत बनी है। ये डबल इंजन की सरकार ने दो साल में अपने सारे वायदे पूरे किए हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं के बारे में सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अब महिलाओं के लिए बनेगी महतारी सदन योजना- नड्डा

मंत्री नड्डा ने कहा कि महतारी वंदन योजना, यह देश की अनोखी योजना है। 70 लाख बहनों को हर महीने एक हजार रुपये सीधे उनके खातों में पहुंचाने का काम किया गया है। यहां महिला सशक्तिकरण का काम विष्णु देव साय ने किया है। इसी तरह हम यहां महतारी सदन योजना बना रहे हैं। इस योजना के तहत लगभग 52 करोड़ रुपए खर्च होंगे। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।

अगर मैं आदिवासी भाई-बहनों की बात करूं तो तेंदू पत्ता को एकत्र करने के लिए जो उस समय 4 हजार रुपए दिए जाते थे, आज उसे बढ़ाकर 5,500 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह पीएम जनमन योजना के तहत लगभग 60 हजार परिवारों को, लगभग 18 जिलों में इसका लाभ पहुंचा है और उनको हम हर तरह की सुविधाएं देने का काम कर रहे हैं।

नक्सलवाद पर बोले जेपी नड्डा

उन्होंंने कहा कि आने वाले समय में हम नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, और यह बात हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने भी कही है। आज नक्सलवाद बहुत सीमित गांवों और जिलों तक सिमट कर रह गया है और उसे समाप्त करने की पूरी तैयारी हो रही है। जबकि कांग्रेस की सरकार इनसे दोस्ती करती थी और समझौते किया करती थी।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं यहां मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को ये बताना चाहता हूं कि आप जिस तरीके से देश में काम कर रहे हैं, आपको सफलता नहीं मिलेगी। क्योंकि आपका (कांग्रेस) तरीका है- भ्रष्टाचार, कमीशनबाजी, तुष्टिकरण, नक्सलवाद से दोस्ती, झूठ बोलो-वोट लो और भूल जाओ। इसीलिए जो जनता का आशीर्वाद मोदी जी को प्राप्त है, विष्णु देव साय को है। ये हमेशा रहेगा, क्योंकि हमलोग काम करने वाले लोग हैं। आज भारत की जनता राष्ट्रवाद की धुन सुनना चाहती है, स्वार्थवाद का नहीं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews