छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों को मिले विभाग, सीएम साय संभालेंगे जनसंपर्क,सामान्य प्रशासन सहित 6 महत्वपूर्ण विभाग, देखें पूरी लिस्ट

CM Vishnu Dev Sai

Chhattisgarh Minister Department Distribution : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार बनाने और मंत्रिमंडल गठन के बाद आखिरकार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया, विभागों के बंटवारे की जो जानकारी सामने आई है उसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क , सामान्य प्रशासन सहित कुल 6 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पास रखे 6 विभाग 

मध्य प्रदेश के लोगों को अभी मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के लिए इन्तजार करना पड़ेगा लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है, चूँकि अभी साय मंत्रिमंडल में केवल 12 मंत्रियों को ही जगह दी गई है इसलिए एक मंत्री के पास एक से अधिक विभाग हैं, मुख्यमंत्री ने अपने पास महत्वपूर्ण 6 विभाग रखे हैं।

मंत्रियों को मिली इन विभागों की जिम्मेदारी 

  •  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पास जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन, खनिज, उर्जा, वाणिज्य कर एवं परिवहन विभाग रखा है।
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, पीएचई, विधि एवं विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गृह विभाग एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग संभालेंगे।
  • मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्य, पर्यटन एवं संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई है।
  • मंत्री रामविचार नेताम को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विकास, कृषि एवं किसान कल्याण दिया गया है।
  • मंत्री केदार कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता का प्रभार रहेगा।
  • मंत्री दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग दिया गया है।
  • मंत्री लखन लाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, श्रम विभाग दिया गया है।
  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पास लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, 20 सूत्रीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
  • मंत्री ओपी चौधरी  के पास वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग रहेगा
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग विभाग दिया गया है।
  • मंत्री टंकराम वर्मा को खेलकूद, युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews