CG Weather : 25 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी कमी, बढ़ेगी ठंड, जानें IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

CG Weather Update Today : क्रिसमस से पहसे एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह के आखिर में ठंड और बढ़ेगी।आज 21 दिसंबर बुधवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।26 दिसंबर तक तापमान अपने पिक पर रहेगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है । प्रदेश में आज दिनांक 21 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है । बुधवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

सीजी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से कई जगहों पर ठंड बढ़ने लगी है वही उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो गई और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।इधर, बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने की वजह से नमी आने लगी है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।22 दिसंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews