Hindi News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर किया है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में 2 जनवरी 2026 शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर किया है। उच्च न्यायालय बिलासपुर के जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने यह निर्णय सुनाया है। बता दे कि उन्हें EOW और ED मामले में जमानत मिली है। अन्य मामलों में जांच जारी है।

चैतन्य बघेल को जमानत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई है। चैतन्य बघेल को ईडी ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जमानत फाइनल चार्जशीट दाखिल होने के बाद मिली है। हाल ही में ईडी ने शराब घोटाले में फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी।

शराब घोटाला केस में गिरफ्तार चैतन्य बघेल 18 जुलाई से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। ईडी के वकील ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चैतन्य को शराब घोटाले से जुड़े दो मामलों में जमानत दी है। वे लगभग 168 दिनों के बाद जेल से रिहा होंगे।

ये है पूरा मामला

चैतन्य बघेल को 2019 से 2022 के बीच हुए शराब घोटाले के केस में गिरफ्तार किया गया था। ED का आरोप है कि चैतन्य बघेल इस पूरे शराब सिंडिकेट के संरक्षक थे और उन्होंने करीब 1,000 करोड़ रुपए का लेन-देन व्यक्तिगत रूप से संभाला। इसके अलावा ACB का दावा है कि चैतन्य बघेल को हिस्से के तौर पर 200 से 250 करोड़ रुपए मिले और इस पूरे घोटाले की कुल रकम 3,200 करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है।

शराब घोटाले केस में गिरफ्तारियां

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की टीम ने चैतन्य बघेल के अलावा कई सीनियर आईएस अधिकारी, राजनेता और करोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं इस केस में राज्य के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सीएम ऑफिस में पदस्थ रहीं सचिव सौम्या चौरसिया को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है।

बेटे चैतन्य को जमानत मिलने भूपेश बघेल का बयान

बेटे चैतन्य को जमानत मिलने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह संतोष और खुशी की बात है कि हाईकोर्ट से राहत मिली है। केवल एक फरार व्यक्ति के बयान के आधार पर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी की गई। सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता। केंद्र और राज्य सरकार, दोनों मिलकर हमें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews