Chhattisgarh Weather :मानसून का असर, आज गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2263.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 537.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर है, सुकमा-बीजापुर में बाढ़ के हालात बन गए है और छत्तीसगढ़ का ओडिशा महाराष्ट्र सहित 4 राज्यों से संपर्क कट गया है। आज मंगलवार को 11 जिलों में रेड अलर्ट और 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसका क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर सहित दुर्ग संभागों के जिले में रहने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर संभाग और बस्तर संभाग और बस्तर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्र सुकमा कोंडागांव में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, 11 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में गिरावट होने की संभावना है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज गरियाबंद, धमतरी, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग बेमेतरा, कबीरधाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली कोरबा और बेमेतरा जिलों में भारी बारिश का येलो तो महासमुंद, राजनांदगांव, बस्तर कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

क्या कहता है छग मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे मानसून तक सक्रिय रहेगा, हालांकि बुधवार से फिर वर्षा की गतिविधियों में गिरावट हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1050.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1050.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2263.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 537.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 538.5 सूरजपुर जिले में 940.8 मिमी, बलरामपुर में 1383.3 मिमी, जशपुर में 824. मिमी, कोरिया में 950.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 951.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 872.4 मिमी, बलौदाबाजार में 1109.6 मिमी, गरियाबंद में 1008.6 मिमी, महासमुंद में 846.6 मिमी, धमतरी में 973.5 मिमी, बिलासपुर में 911.9 मिमी, मुंगेली में 1022.6 मिमी, रायगढ़ में 941.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 615.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1121.8 मिमी, सक्ती 944.6 मिमी, कोरबा में 1297.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1064.8 मिमी, दुर्ग में 611.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 800.0 मिमी, राजनांदगांव में 1065.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1173.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 752.3 मिमी, बालोद में 1120.9 मिमी, बस्तर में 1199.5 मिमी, कोण्डागांव में 1108.2 मिमी, कांकेर में 1349.0 मिमी, नारायणपुर में 1320.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1434.2 मिमी और सुकमा जिले में 1612.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews