Chhattisgarh Weather: छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी की संभावना, मानसून के विदा होते ही गिरेगा पारा, गुलाबी ठंड की दस्तक जल्द

एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
Weather Update

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का दौर शुरू हो गया है और अगले 15 अक्टूबर तक सभी हिस्सों से भी मानसून की विदाई हो जाएगी।इसके बाद उत्तर की ओर से ठंडी हवाओं का आगमन शुरू होगा और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।

आज रविवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। दिन का तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है लेकिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर कहीं कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।इधर, वातावरण से नमी कम होने के चलते सरगुजा संभाग में हवा शुष्क होने लगी है, एक दो दिन में रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास होने लगेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर छत्तीसगढ़ से शुरूआत हुई है। मानसून वापसी की वापसी की रेखा प्रदेश के पेंड्रा रोड से होकर गुजर रही है। अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।इस दौरान 1 से 3 डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश का पारा न्यूनतम 33 और अधिकतम 35 डिग्री तक मध्य छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है।दक्षिण छग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, उत्तर छग में हल्के बादल छाए रहेंगे।

जानिए Chhattisgarh में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 12 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 961.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.5 मिमी, गरियाबंद में 1121.4 मिमी, महासमुंद में 974.9 मिमी, धमतरी में 1043.5 मिमी, बिलासपुर में 998.1 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1117.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.6 मिमी, सक्ती 1063.2 मिमी, कोरबा में 1423.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1208.7 मिमी, दुर्ग में 658.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 929.8 मिमी, राजनांदगांव में 1130.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1243.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 860.4 मिमी, बालोद में 1200.4 मिमी, बस्तर में 1280.9 मिमी, कोण्डागांव में 1212.4 मिमी, कांकेर में 1430.1 मिमी, नारायणपुर में 1466.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1559.0 मिमी और सुकमा जिले में 1699.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews