Chhattisgarh Weather: आज 10 जिलों मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की संभावना, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

2-3 दिन तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
cg weather

छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम में कम दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव से अगले एक सप्ताह तक पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा जारी रहने की संभावना है । इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

2 दिन के लिए इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर, सुकमा भारी बारिश।
  • सरगुजा व बिलासपुर संभाग के जिलों में दो दिन गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश
  • रायगढ़ बस्तर संभाग और इससे जुड़े दुर्ग-रायपुर बीजापुर जिलों में वज्रपात के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

  • पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के इलाकों और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र इसी क्षेत्र में बना हुआ है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है।इसके दक्षिण ओडिशा-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, वनस्थली, गुना, दमोड, बिलासपुर, कलिंगपट्टनम, पश्चिमोत्तर और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्रों तथा दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों पर निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है।
  • बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों से लेकर कच्छ से लगे उत्तर-पूर्व अरब सागर तक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से होकर , जो बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और आसपास के क्षेत्रों, दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों, तेलंगाना, उत्तरी महाराष्ट्र नौर दक्षिण गुजरात क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ी है, ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी है।इसके असर से 2-3 दिन तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 14 अगस्त तक 689.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 689.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1137.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 360.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 617.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 566.6 मि.मी., गरियाबंद में 568.7 मि.मी., महासमुंद में 568.5 मि.मी. और धमतरी में 565.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 707.3 मि.मी., मुंगेली में 718.8 मि.मी., रायगढ़ मंे 846.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 612.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 885.9 मि.मी., सक्ती में 752.6 मि.मी., कोरबा में 744.0 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 665.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 552.9 मि.मी., कबीरधाम में 523.1 मि.मी., राजनांदगांव में 591.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 840.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 492.7 मि.मी., बालोद में 669.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 529.8 मि.मी., सूरजपुर में 852.6 मि.मी., जशपुर में 767.4 मि.मी., कोरिया में 789.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 734.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 842.3 मि.मी., कोंडागांव में 573.6 मि.मी., कांकेर में 726.6 मि.मी., नारायणपुर में 758.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 768.8 मि.मी., सुकमा में 586.2 मि.मी., बीजापुर में 847.0 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews