Chhattisgarh Weather: आज शनिवार को इन जिलों में भारी बारिश-बिजली-बादल का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

शनिवार रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।खास करके उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
cg weather

छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।हालांकि आज शनिवार को सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन, बिजली गिरने चमकने औरअचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।

चक्रवाती परिसंचरण का असर

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर श्री गंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसके असर से शनिवार रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।खास करके उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 1 अगस्त तक 624.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 624.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 953.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 324.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 580.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 553.5 मि.मी., गरियाबंद में 496.1 मि.मी., महासमुंद में 536.3 मि.मी. और धमतरी में 498.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 671.6 मि.मी., मुंगेली में 678.7 मि.मी., रायगढ़ मंे 778.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 849.9 मि.मी., कोरबा में 681.7 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 620.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 579.2 मि.मी., सक्ती में 721.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 506.5 मि.मी., कबीरधाम में 471.8 मि.मी., राजनांदगांव में 551.8 मि.मी., बालोद में 591.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 790.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 450.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 443.9 मि.मी., सूरजपुर में 775.3 मि.मी., जशपुर में 705.8 मि.मी., कोरिया में 711.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 674.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 723.2 मि.मी., कोंडागांव में 477.8 मि.मी., नारायणपुर में 592.2 मि.मी., बीजापुर में 803.9 मि.मी., सुकमा में 494.4 मि.मी., कांकेर में 642.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 662.0 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews