Chhattisgarh Weather: पूरे हफ्ते जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 23 जिलों में बारिश -बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट , पढ़े IMD का नया अपडेट

शुक्रवार शनिवार को छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
cg weather update today

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से 2-3 दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आज गुरूवार को 4 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।इस बार 20 अक्टूबर तक बारिश का दौर चलता रहेगा। 15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट मानसून सक्रिय होगा जिसके बाददक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होगी।

3 दिन तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके और अधिक तीव्र होकर गहन अवदाब में परिवर्तित होने तथा 3 अक्टूबर की सुबह गोपालपुर और पारादीप के बीच से गुजरने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव , गरियाबंद में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली के साथ मध्यम वर्षा।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1151.0 मिमी वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1151.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1592.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 531.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1050.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 923.9 मि.मी., गरियाबंद में 1102.7 मि.मी., महासमुंद में 959.6 मि.मी. और धमतरी में 1065.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1132.7 मि.मी., मुंगेली में 1113.3 मि.मी., रायगढ़ में 1341.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1074.5़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1353.1 मि.मी., सक्ती में 1242.5 मि.मी., कोरबा में 1124.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1043.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 891.0 मि.मी., कबीरधाम में 823.7 मि.मी., राजनांदगांव में 978.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1423.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 878.0 मि.मी. और बालोद में 1257.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 767.3 मि.मी., सूरजपुर में 1149.7 मि.मी., बलरामपुर में 1537.9 मि.मी., जशपुर में 1061.7 मि.मी., कोरिया में 1207.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1099.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1558.1 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1120.0 मि.मी., कांकेर में 1338.9 मि.मी., नारायणपुर में 1414.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1586.5 मि.मी. और सुकमा जिले में 1240.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews