Chhattisgarh Weather : आज 3 संभागों में बारिश-आंधी के आसार, चलेगी तेज हवाएं, मानसून की दस्तक कब ? जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

आगामी 24 घंटों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन 2-3 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान बढ़ेगा।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather Alert : अलग अलग स्थानों पर बनी द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है, पिछले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई है। आज सोमवार को भी बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन 2-3 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान बढ़ेगा।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जून के दूसरे हफ्ते में मानसून की दस्तक

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, जून के दूसरे हफ्ते तक मानसून की दस्तक हो सकती है। 12 से 15 जून के बीच प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इस बार प्रदेश में बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक रहेगी, पिछले साल बारिश सामान्य से 6 फीसदी कम रही थी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून सबसे पहले बस्तर पहुंचता है, उसके बाद प्रदेश के दूसरे इलाकों में एक्टिव होता है। फिलहाल कई जिलों में प्री मानसून के चलते बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

क्या कहता है मौसम विभाग 

  • वर्तमान में एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तरी बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है।दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बनी है। तीसरी द्रोणिका परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है।
  • चौथी द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक औसमत समुद्रतल से 0.9 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इन सभी द्रोणिकाओं के असर से रब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews