Chhattisgarh Weather : आज 20 जिलों में जिलों बादल-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा ,मौसम विभाग की चेतावनी जारी

आज से प्रदेश में बारिश, बिजली और तेज हवा के साथ मध्यम से तीव्र तूफान के गतिविधि बढ़ जाएगी। इस दौरान कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश की भी संभावना है।
mp Weather Update

Chhattisgarh Weather : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते अगले 3 -4 दिनों तक छत्तीसगढ़ में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। आज बुधवार को 20 जिलों में बारिश -आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ 50-60 kmph की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो 21 मई से अगले 3 दिनों तक पूरे क्षेत्र में मध्यम वर्षा के साथ तीव्र तूफान की गतिविधि बढ़ जाएगी। 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा लेकिन बुधवार से 3 दिनों में छत्तीसगढ़ में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41°C और 28°C के आसपास रहने की संभावना है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा / आंधी (40-60 KMPH) / वर्षा की संभावना है
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) / वर्षा की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है।इसी अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है।
  • एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका मध्य पाकिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बनी हुई है।
  • बुधवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर स्थित है।

CG Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews