Chhattisgarh Weather : आज भी कई जिलों में मेघगर्जन व बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज आंधी-वज्रपात ,मौसम विभाग का अलर्ट जारी

आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बस्तर संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तो रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
cg weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट होने की संभावना है, तत्पश्चात आगामी 4 दिनों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार है।

आज 23 मई को 12 जिलों में  बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर-दुर्ग में बिजली गिरने चमकने और बिलासपुर सरगुजा में अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 23°C के आसपास रह सकता है।

Chhattisgarh Weather : आज कहां कैसा रहेगा मौसम

  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा / आंधी (40-60 KMPH) की संभावना है
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों; लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों; दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और इसी अवधि के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल होने की संभावना है।
  • दक्षिण कोकण-गोवा तटों से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी तेलंगाना तक औसत समुद्र तल से 1.5 और 5.8 किमी ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। निम्न दबाव का क्षेत्र 27 मई के आसपास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है, इसके असर से फिलहाल एक हफ्ते तक प्रदेश में बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी।

Chhattisgarh Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews