Chhattisgarh Weather: चक्रवात DANA का दिखेगा असर, 2 दिन कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, पढ़े मौसम विभग का नया अपडेट

चक्रवात दाना के असर से प्रदेश के उत्तर ,दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है,40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं।
mp Weather Update

Chhattisgarh Weather Update : चक्रवात दाना का असर मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। पिछले 48 घंटे में कई जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई । अगले 2 दिन तक 3 संभागों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान शुक्रवार शनिवार को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

चक्रवात डाना के असर से 25 से 27 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान आज शुक्रवार को रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के साथ महासमुंद, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गरियाबंद में गरज चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, हवाएं 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी। कुछ हिस्सों में बिजली भी गिर सकती है।शनिवार को छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है।

CG Weather Department Forecast

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रबल चक्रवाती तूफान “दाना” 25 अक्टूबर को पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से ओडिशा पार करने की संभावना है, इसमें हवा की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर ,दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है,40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं।

जून से अक्टूबर के बीच Chhattisgarh में कहां कितनी वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से 13 अक्टूबर तक राज्य में 1174.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 961.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.5 मिमी, गरियाबंद में 1122.0 मिमी, महासमुंद में 974.9 मिमी, धमतरी में 1043.5 मिमी, बिलासपुर में 998.1 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1117.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.6 मिमी, सक्ती 1063.2 मिमी, कोरबा में 1423.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1208.7 मिमी, दुर्ग में 658.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 929.8 मिमी, राजनांदगांव में 1130.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1243.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 860.4 मिमी, बालोद में 1200.4 मिमी, बस्तर में 1280.9 मिमी, कोण्डागांव में 1212.4 मिमी, कांकेर में 1430.4 मिमी, नारायणपुर में 1466.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1569.7 मिमी और सुकमा जिले में 1706.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews