Chhattisgarh Weather : छाए रहेंगे बादल, आज इन जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, मई से फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD का ताजा अपडेट

अगले 3 घंटों में बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरिया, चिरमिरी, एमएमएसी, केसीजी, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में कुछ स्थानों पर सतही हवा के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है।
cg weather

Chhattisgarh Weather : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। आज रविवार को भी कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। वही अगले 3 घंटों के लिए एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बिजली गिरने और अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया गया है।इधर मई में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे बारिश हो सकती है।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में आंधी चलने की संभावना जताई है। साथ ही बारिश के भी आसार है। प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने के संकेत है।फिलहाल दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।लेकिन मई के शुरुआती दिनों में पार बढ़ेगा और गर्मी का तेज असर देखने को मिलेगा।

अगले 3 घंटों में इन जिलों में बारिश-आंधी

  • अगले 3 घंटों में बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरिया, चिरमिरी, एमएमएसी, केसीजी, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में कुछ स्थानों पर सतही हवा के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है।
  • बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, एमएमएसी, केसीजी, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, महासमुंद, जांजगीर, बलौदा-बाजार, रायगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कबीरधाम, मुंगेली, जशपुर में अलग-अलग स्थानों पर सतही हवा के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है।

क्या कहता है छग मौसम विभाग

  •  पश्चिमी विक्षोभ चक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ एक द्रोणिका ऊपरी हवा में 7.6 किमी ऊंचाई पर 64 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
  • इसके अलावा एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से उत्तर तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी मिल रही है और बारिश आंधी के साथ मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews