Chhattisgarh Weather : 22 जिलों में बादल- बारिश और बिजली का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा और मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (40-50 kmph) चलने की संभावना जताई गई है।
cg WEATHER TODAY

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा तथा मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

आज मंगलवार को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी  और बिजली गिरने चमकने का भी अनुमान है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं।
  • बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभागों में अधिकतम तापमान 37°C से 39°C और न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है।
  • राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर, सरगुजा, बालोद, बलौदाबाजार और राजनांदगांव समेत अन्य कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, 23.5°N/89.5°E, बालुरघाटसे होकर गुजर रही है। पूर्वी बिहार और उसके आसपास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार के मध्य भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम से होते हुए उत्तर-पूर्व असम तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।इसके चलते प्रदेश में 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा और मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (40-50 kmph) चलने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews