
Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बने एक निम्न दबाव के चलते 48 घंटों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा के आसार है। आज शुक्रवार को कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज शुक्रवार को 28 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट मानसून सक्रिय होगा जिसके बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होगी।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली ,कोरिया भारी बारिश
- येलो अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया मध्यम वर्षा।
रविवार तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20° उत्तर/69° पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झाँसी, शाहजहाँपुर और 30° उत्तर/81° पूर्व से होकर गुजर रही है। पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित हो गया। इसके उत्तर- पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और गोपालपुर के पास ओडिशा और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है। इसके असर से आज शुक्रवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ :अब तक 1168.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1168.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1597.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 538.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1102.1 मि.मी., बलौदाबाजार में 971.0 मि.मी., गरियाबंद में 1170.0 मि.मी., महासमुंद में 1012.0 मि.मी. और धमतरी में 1101.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1160.1 मि.मी., मुंगेली में 1133.0 मि.मी., रायगढ़ में 1346.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1087.2़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1368.1 मि.मी., सक्ती में 1246.0 मि.मी., कोरबा में 1140.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1059.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 906.0 मि.मी., कबीरधाम में 836.8 मि.मी., राजनांदगांव में 982.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1428.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 885.8 मि.मी. और बालोद में 1272.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 772.7 मि.मी., सूरजपुर में 1150.5 मि.मी., बलरामपुर में 1543.0 मि.मी., जशपुर में 1063.6 मि.मी., कोरिया में 1209.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1100.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1589.5 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1159.6 मि.मी., कांकेर में 1363.1 मि.मी., नारायणपुर में 1423.0 मि.मी., सुकमा जिले में 1255.5 मि.मी. और बीजापुर जिले में 1593.6 मि.मी. की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Chhattisgarh Weather forecast

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

