
Chhattisgarh Weather :मंगलवार से छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर करवट लेगा।मौसम विभाग ने 1 से 2 अप्रैल को बादल छाने, तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है ।
मध्य छत्तीसगढ़ में मंगलवार बुधवार को गर्म दिन (HOT DAY) बने रहने की संभावना है।इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार है। 31 मार्च को आसमान साफ़ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वर्तमान में सक्रिय है 3 मौसम प्रणाालियां
वर्तमान में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हैं।दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर दक्षिण तमिलनाडु, आंतरिक महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है।इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है।वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ 5.8 किमी की ऊंचाई पर बना है।
1-2 अप्रैल को बादल बारिश के आसार
- 1 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों तेज हवा के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
- 2 अप्रैल को खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर ,नारायणपुर , दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बारिश हो सकती है।


12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

